जानकारी के मुताबिक जम्मू के बख्शी नगर इलाके में हुर्रियत के एक नेता के घर पर एनआईए की टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। माना जा रहा है कि ये छापेमारी दिल्ली में अलगाववादी नेताओं से पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर की गई है।
इस कार्रवाई के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के कुछ स्थानीय अधिकारी भी जांच टीम के साथ मौजूद हैं। हालांकि इस छापेमारी के विषय में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है।
चार घंटे से एनआईए की पूछताछ जारी, हिंदू संगठनों की आरोपी देवेंद्र सिंह बहल के घर के बाहर प्रदर्शन जारी, एनआईए और स्थानीय पुलिस अभी भी घर के अंदर, बाहर आने का इंतजार, मौके पर सीआरपीएफ कमांडो भी पहुंचे