हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जम्मू एयरपोर्ट पर नई सुविधा प्रदान की गई है। एयरपोर्ट के अंदर बने टिकट काउंटर, पोस्ट आफिस, टिकट प्रिंटिंग, प्रवेश टिकट, एयरपोर्ट पास सेक्शन की सुविधा अब एयरपोर्ट के बाहर मिलेगी। इस सुविधा के लिए नए काउंटरों का उद्घाटन सोमवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा ने किया।
इससे पहले एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों को सुरक्षा के बीच से निकलकर अंदर इन काउंटर पर अपना काम करने जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आती थीं। कड़ी सुरक्षा के कारण लोग अंदर नहीं जा पातेे थे। अब इन नए काउंटरों के कारण लोगों को आ रही असुविधा से राहत मिलेगी।
जुगल किशोेर ने उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट का दौरा किया। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और प्रगति के कार्यों की समीक्षा की। एयरपोर्ट के विस्तार के प्रोजेक्ट में समाप्त हुई अड़चनों और कुछ अन्य मुश्किलों को भी साझा किया।
एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम के अनुसार जम्मू एयरपोर्ट के विस्तार के प्रोजेक्ट में नए काउंटर खोेलना भी शामिल था। अब जम्मू के लोगों को एयर टिकटिंग, एंट्री टिकट आदि की सुविधा मिलना आसान होगी। जल्द ही टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिसमेें आगमन हाल भी शामिल होगा।