जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मध्यम, लघु, लघुत्तम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर के एमएसएमई विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव है। इसमें जम्मू-कश्मीर को ध्यान में रखकर भावी उद्यमियों के लिए कौशल विकास का पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने रविवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के दौरान दी।
कलराज ने कहा कि अन्य राज्यों की तहत जम्मू-कश्मीर एमएसएमई की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है। राज्य एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए उचित हिस्सा प्राप्त करने में असमर्थ है। यह तय किया गया कि एमएसएमई क्षेत्र को पुनजीर्वित करने के लिए राज्य के उद्योग विभाग का एक दल शीघ्र ही दिल्ली का दौरा करेगा।
इस दौरान महबूबा ने प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लक्ष्य को 1500 से बढ़ाकर 4000 करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि क्रेडिट लिंक्ड योजना ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। लक्ष्य में वृद्धि करने से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की दिशा में उद्यमी अधिक सक्षम हो जाएंगे।