फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंडा आफ एलायंस के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज

Tue, 17 May 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने के लिए राज्य कैबिनेट सब कमेटी की बैठक मंगलवार को श्रीनगर में होगी। इसमें कश्मीरी पंडितों की ससम्मान घर वापसी, पंडितों की कालोनी के  लिए घाटी में स्थान चिह्नित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


महबूबा सरकार ने एजेंडा आफ एलायंस को लागू करने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। इसमें वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू, आरएंडबी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री लाल सिंह को रखा गया है।

महबूबा सरकार की यह पहली सब कमेटी की बैठक है जिसमें एजेंडा आफ एलायंस को त्वरित गति से लागू करने तथा केंद्र से इस दिशा में पहल को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें