आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (ग) और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मसर्रत आलम को शनिवार को 11 दिन की जुडिशियल रिमांड पर बारामुला जेल भेजा गया।
मुस्लिम लीग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक गनई ने बताया कि मसर्रत आलम को शनिवार को जुडिशियल कोर्ट श्रीनगर के सामने पेश किया गया जहां, पुलिस द्वारा जुडिशियल रिमांड को और बढ़ाने की मांग की गई।
उन्होंने बताया कि मसर्रत आलम को पिछले 15 दिनों से शहीद गंज पुलिस स्टेशन में रखा गया था और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। रफीक ने यह भी बताया कि इसके अलावा मसर्रत को उनके वकील शब्बीर अहमद भट द्वारा 154 ए और 13 गैरकानूनी गतिविधियों में तीसरे मुन्सिफ़ से जमानत दिलवाई गई।