फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा, बोले-5 अगस्त को हर साल भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस मनेगा

Mon, 15 Aug 2022 12:23 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू और कश्मीर

सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हर साल भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में जनता को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ने फैसला किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हर साल भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और पूरे साल भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

 

मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन साल पहले पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दौर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हमने पिछले वित्तीय वर्ष में पांच गुना गति से 50,726 परियोजनाओं को पूरा किया।
विज्ञापन

 



Trending Videos
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच बॉर्डर पर आपस में बांटी मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ सैनिकों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
 
श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा
आज यानि 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के सभी लोग 15 अगस्त बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें