राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। गुलमर्ग के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। उधमपुर में दोपहर बाद बारिश हुई। रियासी में शाम से बादलों के गरजने के साथ बारिश हुई। जम्मू में शाम को अचानक काली घटाएं छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 8.0, पहलगाम में 5.7, गुलमर्ग में 1.2, लेह में 4.5, जम्मू में 21.0, कटड़ा में 17.6 और भद्रवाह में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।