फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैप कर तीन महीने तक किया रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले राजोरी थाने के अंतर्गत एक गांव से अगवा मां-बेटी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से खोज लिया है। मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाले दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मां और बेटी का तीन महीने में कई बार दुष्कर्म किया गया, जिसमें बेटी दो माह से गर्भवती हो गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और अपहरण की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार तीन महीने पहले राजोरी पुलिस थाने में मां, बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। प्राथमिक जांच और कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद सामने आया कि दोनों का अपहरण मुजफरनगर जिले (उत्तर प्रदेश) के बरवाला गांव के दो लोगों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छुड़ाया पुलिस ने

इसके बाद पुलिस की विशेष टीम को वहां भेजा गया। पुलिस ने सोमवार को दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से मां-बेटी मुक्त कराया।

एसएचओ यशपाल सिंह जमवाल ने बताया कि अपहरणकर्ता मोहम्मद एहसान और मोहम्मद रियाज दोनों बरवाला के रहने वाले हैं। मां, बेटी के बयान के मुताबिक दोनों आरोपी क्षेत्र में कपड़ों का कारोबार करते थे।

वह बहला-फुसलाकर कर अपने साथ गांव बरवाला ले गए। तीन महीने तक दोनों हवस का शिकार बनाते रहे। बेटी की मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह दो महीने से गर्भवती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें