फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सूतरे चक-चड़वाल के बीच मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग, युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। सोत्रे चक से मुकंदपुर और चड़वाल के बीच मिनी बस सेवा बढ़ाने और नियमित करने की मांग को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कि चड़वाल से कोटपुन्नू वाया सोत्रे चक चलने वाली मिनी बस सेवा सीमित होने से गांव के लोगों, खासकर विद्यार्थियों और युवाओं को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में परिवहन के उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल निखिल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सुबह सिर्फ दो ही मिनी बसें गांव सूतरे चक आ रही है। दोनों मिनी बसों के बीच का अंतराल दो घंटे का है। ऐसे में अगर एक मिनी बस किसी कारण से छूट जाती है तो विद्यार्थियों और रोजाना कामकाजी लोगों को या तो निजी वाहनों का या फिर पैदल ही कोटपुन्नू मार्ग पर आन पड़ता है और उसके बाद वे चडवाल पहुंचते है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परिवहन विभाग दो से तीन और मिनी बसों को उनके गांव से चलाए, ताकि स्कूल, फैक्टरी मजदूर सहित अन्य लोगों को राहत मिल सके। बादल ने आरोप लगाया कि समय पर सार्वजनिक परिवहन न मिलने से सांझी मोड़, चडवाल और जम्मू और कठुआ पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों युवाओं ने कहाना है कि सूतरे चक और आसपास के कई ऐसे गांवों जहां पर सार्वजनिक परिवहन की बड़ी ही किल्लत है। लिहाजा परिवहन विभाग को चड़वाल से कोटपुन्नू वाया सूतरे चक चलने वाली मिनी बस सेवा को नियमित और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपनी मांग को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष भी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें