फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में हाईवे पर दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात को चड़वाल मुख्य चौक से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान मनजीत सिंह निवासी टंडयाडी के रूप में हुई है। इसके साथ घायल युवक सुरजीत सिंह भी इसी गांव का रहने वाला है। जिसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संदर्भ में हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरा हादसा हाईवे पर दयाला चक में रेलवे पुल के नजदीक हुआ। जहां आईआरपी की 19 वीं बटालियन की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जावेद इकबाल, रूप सिंह, कुलदीप कुमार, साहिल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपने साथियों को दोपहर का खाना देकर यह गाड़ी वापस लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें