फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का सुराग न मिलने पर रोष

Wed, 24 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले उतरी गांव से लापता युवती का सुराग न मिलने पर उसके परिवार वाले बेहद परेशान हैं। युवती के पिता ने मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुख का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


इस मौके पर शिव सेना के प्रधान महिंद्र पाल खजूरिया ने जल्द ही लापता लड़की की बरामदगी न होने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के साथ आए लड़की के पिता रामलाल ने बताया कि पिछले एक महीने से उनकी बेटी लापता है, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने एक युवक पर शक जताते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। लड़की के भाई सोनू ने बताया कि 16 अगस्त से उनकी बहन लापता है। दो दिन के बाद उन्होंने लापता होेने के साथ अपहरण के शक के साथ थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई, लेकिन आज तक उनकी बहन को पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


शिव सेना के प्रधान महिंद्र पाल खजूरिया ने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द लापता लड़की को ढूंढ़ने में गंभीरता नहीं दिखाई, तो वे पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस मौके पर मानचंद, तरसेम लाल, संजय सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें