बसोहली। श्रावण माह के सोमवार को त्रिलोचन नाथ महादेरा मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास इलाकों के लोगों के अलावा दूरदराज इलाकों के लोगों ने भी प्रसाद पाया। सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद यह भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। वहीं, कोरोना महामारी के जल्द खात्मे की कामना की।
श्रावण मास का सोमवार होने के चलते शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह से ही शिवालयों में घंटियों की आवाज गूंजना शुरू हो गई, और दोपहर तक शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। पूरा दिन शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक होता रहा। शिव भक्तों ने शिवप्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, आदि से भगवान शिव को प्रसन्न किया। वहीं, देर शाम मंदिरों में आरती की गई, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।