फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को आध्यात्म के माध्यम से तनाव प्रबंधन करने के दिए सुझाव

विज्ञापन
तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान देते सेना के अ​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। धर्म और आध्यात्म दोनों अलग कड़ियां हैं। आध्यात्म से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। मनुष्य अपने विकारों को दूर कर सकता है। जीवन में खुशी वर्तमान के पलों में है लेकिन मनुष्य भविष्य की चिंता और बीते हुए समय में खुद को रोककर खुद से तैयार तनाव का शिकार बनता है।
यह बातें तनाव प्रबंधन पर आयोजित व्याख्यान के दौरान कर्नल मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को बताईं। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से युवा पीढ़ी में आध्यात्मिकता के माध्यम से तनाव प्रबंधन करने पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। बुधवार को व्याख्यान का आयोजन कंंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इसमें माधोपुर स्थित 126 टीए बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने वर्तमान में तनाव की चुनौतियों से निपटने के लिए अपना व्यावहारिक ज्ञान को साझा किया। कर्नल शर्मा सेना में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा सहित पंजाब की पश्चिमी सीमाएं, और कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के साथ और संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत म्यांमार सेना को प्रशिक्षित करने के लिए म्यांमार में मोबाइल प्रशिक्षण दल के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने वास्तविक अनुभवों के आधार पर उन्होंने तनाव प्रबंधन और मानसिक कल्याण के लिए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया। कहा कि इससे स्वास्थ्य के प्रति युवाओं में समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। कहा कि व्याख्यान ने युवाओं के बीच तनाव प्रबंधन पर सार्थक संवाद और चिंतन के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर छात्रों को संतुलित और पूर्ण जीवन जीने के लिए सशक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, कंप्यूटर विज्ञान विभाग प्रमुख प्रो. शिव कुमार ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण कॉलेज की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस मौके पर डॉ. गोतम सिंह, प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. भारत और डॉ. दीपशिखा जम्वाल, प्रो. संजय करलूपिया, प्रो. रविंदर कौर, डॉ. राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें