कठुआ में रविवार को कारखानों में काम करने वाले मजदूरों ने फैक्ट्रियो में लागू ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ रोष जताया।
मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन की ओर से अंकुर शर्मा ने औद्योगिक इकाइयों पर कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हर औद्योगिक इकाई में ठेकेदारी प्रथा के चलते मजदूर वर्ग पिस रहा है। कम वेतन और अधिक काम के बोझ से मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सैकड़ों मजदूरों ने हिस्सा लिया।