फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली से पलाही सड़क के विस्तारीकरण का काम शुरू

Wed, 14 May 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विस्तारीकरण का काम शुरू करवाते विधायक ठाकुर दर्शन सिंह। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पर्यटन स्थल पुरथू को जोड़ेगा नया पांच फुट चौड़ा मार्ग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रंजीत सागर झील के किनारे बसोहली के मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरथू में सुविधाओं की विस्तार की कड़ी में सड़क विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। विधायक दर्शन ठाकुर ने काम शुरू करवाते हुए इसे इलाके के लोगों की तरक्की की सड़क बताया।
बसोहली के मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध पुरथू में पूर्व में सड़क की चौड़ाई अब दोगुना होने जा रही है। पलाही समेत आसमान की घनी आबादी के लिए लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता भरत गुप्ता की मौजूदगी में विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने विधिवत पूजन के बाद काम शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि 2.30 करोड़ रुपये की लागत से सड़क विस्तारीकरण का काम तय किया जा रहा है। अब नई सड़क की चौड़ाई लगभग दोगुना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बसोहली का पुरथू हाल फिलहाल के वर्षों में बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। इस इलाके में पर्यटन और फले फूले और स्थानीय विकास की संभावनाएं विकसित हों इसके लिए प्रयास जारी हैं। प्राथमिकता सभी क्षेत्रों के सड़क ढांचों को बेहतर करने की है
दर्शन ठाकुर, विधायक बसोहली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें