कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल का इस बार भी परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं के घोषित परिणामों के बाद स्कूल के बच्चों ने जहां उत्सुकता के साथ अपना परिणाम देखा वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों ने उत्कृष्टता का जश्न मनाया।
दसवीं की छात्रा आकृष्टि शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। आकृष्टि के पिता डॉ. दीपक शर्मा और माता डॉ. रेखा शर्मा ने दादा दादी के साथ जहां मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं उन्हें फोन पर और घर पहुंचकर बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। उधर, 12वीं के परिणामों में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में स्कूल की जानवी चौधरी ने 93.6 प्रतिशत अंक, साइंस स्ट्रीम में अनुराधा ने 93 प्रतिशत और कामर्स स्ट्रीम में नितिका खजूरिया ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल प्रधानाचार्य विशाखा शर्मा ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें बेहतरीन नतीजे लाने के लिए प्रेरित किया।