फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न आने पर महिलाओं ने किया पीएचई मंत्री का घेराव

Tue, 29 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
पेयजल समस्या से परेशान गांव बुद्धि की महिलाओं ने सोमवार को जिला सचिवालय में पीएचई मंत्री शामलाल चौधरी का घेराव किया। गांव में पानी की समस्या से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन


मधु गुप्ता, रेनू शर्मा, पूजा देवी, कौशल्या देवी आदि ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। पानी नहीं होने के कारण लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि उससे पहले भी पानी की सप्लाई नियमित नहीं रही है, जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि पानी नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे गांवों की ओर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब दूसरे गांवों में पानी की सप्लाई नियमित हो सकती है तो उनके गांव में क्यों नहीं। महिलाओं ने कहा कि पानी की कमी से पूरा गांव प्रभावित है लेकिन कोई भी उनकी समस्या को हल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर पहले भी कई विभागीय अधिकारी और प्रशासन से गुहार लगा चुके है।

उन्होंने बताया कि पीएमओ मंत्री के सामने भी मांग उठाई गई थी अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता को पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं पूरी कर सकती, तो ऐसी सरकार का क्या फायदा। पीएचई मंत्री ने धैर्य पूर्वक महिलाओं की समस्या को सुना और उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर प्राथमिकता के साथ इस समस्या को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें