लखनपुर में आबकारी विभाग की ओर से पकड़ी गई खेप दिखाती टीम के साथ डीसी आबकारी विभाग प्रदीप सिंह मन्?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। आबकारी विभाग ने तस्करी कर राज्य में लाई जा रही शराब जब्त की है। विभाग ने इस संबंध में तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को शराब समेत आबकारी रेंज कठुआ को सौंप दिया। शराब की बोतलों पर कोई होलोग्राम नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने लखनपुर में नाका लगाकर वाहनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजाब से आ रहे वाहन नंबर पीबी06एटी-9894 में अवैध रूप से लाई जा रही शराब की खेप को पकड़ते हुए कर चोरी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए 29 डिब्बों में भरी गई 348 बोतल शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग की टीम ने इस संदर्भ में पकड़े गए शराब व वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए कठुआ रेंज के आबकारी अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में एक्साइज अधिकारी रोहित शर्मा, संदीप गुप्ता, अब्दुल रहमान, सुरेश शर्मा, अय्याज राथर, इंस्पेक्टर धीरज कुमार, नरेश गुप्ता शामिल रहे।