फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें, नालियां साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास श्रमदान कार्यक्रम के तहत सफाई करते जिला उपायुक्त व लोग - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जिलेभर में सफाई अभियान चला। सरकारी, निजी संस्थाओं के अलावा स्कूली छात्रों और सैन्य जवानों ने भी इसमें भाग लिया। सड़कें और नालियां साफ की गईं। इकट्टा किए पॉलिथीन को जला दिया गया। इसके अलावा रैली, मैराथन, प्रतियोगिता और नाटकों के जरिए भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में मैराथन कराई गई। जिला प्रशासन की ओर से जिला सचिवालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला उपायुक्त डॉ. राघव लंगर ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डिग्री कॉलेज से स्वच्छता रैली निकाली गई, जो कठुआ मुख्य मार्ग से शहीदी चौक, पार्किंग चौक से होते हुए मुखर्जी चौक पर संपन्न हुई। रैली में शामिल एनएसएस स्वयंसेवकों, प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों ने कचरे की सफाई करते हुए दुकानदारों, राहगीरों व यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया। बाद में मुखर्जी चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों व संस्कृति अकादमी के सदस्यों व गायकों ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर लघु नाटक का मंचन भी किया गया।
प्रशासन की टीम ने श्रमदान के तहत मुखर्जी चौक व आसपास की जगहों पर सफाई की और प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया।
वहीं टाउन हॉल कठुआ में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत योग शिविर भी लगाया गया। इसी तरह के कार्यक्रम विभिन्न पंचायतों में भी हुए और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग विभाग में भी सफाई अभियान चला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौधरी ने कहा, कुष्ठ रोग सामाजिक क्लंक नहीं है बल्कि ईलाज संभव है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगियों को कंबल और जूते भी बांटे गए। इस दौरान डीएचओ सविता वजीर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.......................................
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने गोविंदसर रेलवे स्टेशन पर मेगा सफाई अभियान चलाया। रेल पटरियां भी साफ कीं। निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने लोगों से भी रेलवे स्टेशन को साफ रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें