कठुआ। वर्ष 2022 के तहत शिक्षा विभाग मास्टर्स के हालिया तबादलों के खिलाफ जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम ने संघर्ष का ऐलान किया है। रविवार को फोरम के जिला प्रधान सुभाष शर्मा ने मास्टर्स के तबादले में बरती गई कथित अनियमितता पर रोष जताते हुए कहा कि इसके विरोध में फोरम आठ जून को स्कूली शिक्षा निदेशक के जम्मू कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा।
शर्मा ने बताया कि बहुत से मास्टर्स को शून्य किमी दूरी के भीतर स्थानांतरित कर दिया गया है, जो कि निर्धारित स्थानांतरण मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। वहीं, बड़ी संख्या में मास्टर्स को जम्मू जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे जम्मू जिले के मूल मास्टर्स को अन्य जिलों में विस्थापित कर दिया गया। इसी के चलते फोरम के अध्यक्ष गणेश खजूरिया के आह्वान पर पूरी एकजुटता दिखाते हुए 500 से अधिक शिक्षकों और परास्नातक कठुआ से इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। वार्षिक रूप से होने वाले तबादलों की समीक्षा करने की मांग उठाई जाएगी।
इस मौके पर विनोद कुमार, वरिंदर कुमार, पवन शर्मा, पवन कुमार, इंद्रजीत सिंह, शबील अहमद, रवि कुमार, राशपाल सिंह, जतिंदर भूषण, शिव कुमार, गुलाम अब्बास समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।