फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक होंगे पढ़ाने के तरीके

Fri, 16 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
विज्ञापन
student shimla
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड के बदले नहीं तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। ताकि विद्यार्थी शिक्षा को बोझ नहीं, मनोरंजन समझे। इस नई शिक्षा प्रणाली को लागू करने के लिए इन दिनों सब डिवीजन के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम के माध्यम से इलाके के साढ़े सात सौ शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और भड्डू में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। बिलावर और भड्डू जोन के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू में मल्हार जोन के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह दिन के प्रशिक्षण शिविर में पचास-पचास के एक-एक बैच को छह शिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान पूरी तरह से हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

पुराने ब्लैक बोर्ड की जगह हाईटेक इलेक्ट्रानिक बोर्ड, लेपटाप और प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य मकसद टीचरों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली, शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव से रूबरू करवाने और पढ़ाने के तौर तरीकों में तबदीली लाने के बारे में जागरूक करना है। ताकि प्रशिक्षण के बाद वे लोग अपने-अपने स्कूलों में नई शिक्षा तकनीक से विद्यार्थियों को पढ़ाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें