संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर गांव सल्लन के लोगों ने दयाला चक बिलावर से पर करीब एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध कर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया तो वह अगला प्रदर्शन हाईवे पर करेंगे।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप। उमस भरी गर्मी में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बुजुर्ग बच्चों को जाग कर रात गुजारनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में कई बार सूचित कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। अगर विभाग का यही रवैया रहा तो मजबूरन लोगों को हाईवे पर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।