कठुआ। वर्षों से पेयजल संकट का सामना करने वाली कंडी क्षेत्र की 11 पंचायतों की समस्या का समाधान हो गया है। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली इन पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत होने वाले विकास के कार्य का उद्घाटन आगामी आठ फरवरी को किया जा रहा है। इसकी जानकारी विधायक राजीव जसरोटिया ने दी है।
जसरोटिया ने हर घर को नल से जल देने की इस योजना के पूरे होने होने को इलाके लोगों के के लिए बड़ी राहत बताया, जिसका उद्घाटन जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। जिससे पेयजल से जुड़ी समस्या का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के तहत जारी स्कीमों में भी 80 प्रतिशत तक काम हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में कंडी क्षेत्र में जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पेयजल से जुड़ी समस्या नहीं रहेगी। इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक की है ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री तक क्षेत्र की अन्य समस्याओं को पहुंचाया जा सके