फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर बताई समस्या का दूसरे दिन ही समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों को बताई गई समस्या का दूसरे ही दिन समाधान हो गया। बुधवार को ब्लॉक दिवस पर कुछ लोगों ने छन्न मोरियां में पानी सप्लाई की पाइपों में लीकेज के कारण गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत अधिकारियों से की थी। इस पर एसडीएम राकेश शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत पाइपों की मरम्मत के आदेश दिए। आदेश अनुसार जल शक्ति विभाग ने वीरवार को यहां पाइपों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारी दिनभर पाइपों की मरम्मत में जुटे रहे। मरम्मत के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों को समस्या के बारे में जानकारी देने के बाद हल हुआ है। इसी तरह से समस्याओं का तय समय में समाधान हो जाए, तो जल्द लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें