फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलकर ही देश का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंडित जी के बूते ही पार्टी को एक सशक्त आधार मिला है।
विज्ञापन

जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर उनके बताए हुए मार्ग पर ही तय किया गया है। उनके जैसा नेता दूसरा कोई नहीं हो सकता। कार्यकर्ताओं को भी यही सुझाव है कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर वरिष्ठ नेता ठाकुर रंजीत सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने के लिए सभी लोगों को संकल्पित भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच चल रहे मतभेद के समय में पूरे विश्व के लिए एकात्म मानववाद का संदेश दिया, जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें