फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर कॉलेज निबंध लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विद्यार्थियों के सोचने और अपने विचारों को एक संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करने की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा की अध्यक्षता में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से ऑनलाइन शिक्षा के पक्ष और विपक्ष व लॉकडाउन की अवधि में घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर 20 प्रतिभागियों ने अपने विचारों को शब्दों से परिभाषित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. नेहा महाजन, प्रो. शिवानी कोतवाल और डॉ. चेतना गुप्ता ने प्रतिभागियों के लिखे निबंधों की गहन जांच करने के बाद तीसरे सेमेस्टर के छात्र कृणाल को पहला, तीसरे सेमेस्टर की रिया झा को दूसरा और तीसरे सेमेस्टर की विशाली, कशिश और गुंजन को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी। कॉलेज की साहित्यिक गतिविधियों की संयोजक और अंग्रेजी विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा मलपोत्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के लेखन कौशल को बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ईवा शर्मा, डॉ. निताशा बिलोरिया और प्रो. राखी मल्होत्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें