फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जमकर बर्तनों और आभूषणों की हुई खरीदारी

Wed, 22 Oct 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर शहर के बर्तन स्टोरों पर खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सुबह से ही बाजार की ओर रुख किया और शाम तक बर्तन खरीदने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


पर्व पर बाजारों में भीड़ देखकर लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता था। इसके साथ धनतेरस पर उमूमन होने वाली चांदी और सोने के जेवरों की बिक्री भी जोरों पर रही।

धनतेरस पर्व कीे खरीदारी के संबंध में शहर के अतिरिक्त बाजारों में धातु की बनी मां लक्ष्मी की आकृतियों की भी खासी मांग रही।

ग्राहकों को रिझाने के लिए स्वर्णकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकृतियों में उभारा जिसे खरीदने वालों ने भी पसंद किया।

बर्तन स्टोर के मालिकों ने बताया कि उनके लिए इस दिन का खास महत्व है। पूरे साल में सबसे अधिक बिक्री इसी दिन होती है।साथ ही नए और डिजाइन वाले बर्तनों को खरीदने के लिए लोगों की ललक उन्हें लाभ दिलाती है।
विज्ञापन



इस मौके पर जौहरी विनोद ने बताया कि इस बार शहर में धनतेरस पर करीब 30 लाख रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में बिक्री को पिछले साल की तुलना में एक जैसा ही कहा जा सकता है।

वहीं बर्तन की बिक्री इन दिन अधिक होती है और इस साल करीब 20 से 22 लाख के बर्तनों की बिक्री हुई है जो पिछले साल के मुकाबले चार से पांच लाख रुपये अधिक है। साथ ही इस बार लोगों को रुझान अधिक महंगे बर्तनों के बजाए सादे और भारी डिजाइन वाले बर्तनों की तरफ अधिक रहा।

उधर महानपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार दीपावली से पूर्व धनतेरस पर कसबे के बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

कसबे में शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने धनतेरस पर जेवरों से लेकर बर्तनों की जमकर खरीदारी की। कसबे के बाजारों की रौनक देखते ही बनती थी।
विज्ञापन


दीपावली से पूर्व सजे बाजारों में लोगों ने पर्व पर पूजन के लिए सामग्री की भी खरीदारी की। वहीं दुकानदारों ने भी दुकानों को सजाकर ग्राहकों को लुभाने के पूरी तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें