हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव मेला में हाल ही में बना खेल मैदान अब जल्द ही वॉलीबॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच और ओपन जिम से लैस हो जाएगा। करीब 20 कनाल भूमि पर फैले इस खेल मैदान के विकास पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ महीने में स्थानीय और आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को खेलने के लिए यहां सुविधा उपलब्ध होगी।
खेल मैदान का निर्माण पूरा होने के बाद से ही क्षेत्र के युवा लगातार मांग कर रहे थे कि खेल मैदान में वालीबाल क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपनी खेल प्रतीक प्रतिभा को और निखार दे सकें। खेल सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही यहां ओपन जिम का निर्माण भी क्षेत्र के युवाओं के अलावा अन्य लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। जहां खिलाड़ियों के अलावा क्षेत्र के छोटे-बड़े लोग सैर के दौरान ओपन जिम का इस्तेमाल कर व्यायाम कर सकेंगे।
खेल मैदान को आधुनिक बनाने की मांग लगातार क्षेत्र के युवाओं की ओर से की जा रही थी। इस मांग के बाबत काउंसिल के उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। काउंसिल के अधिकारियों के सकारात्मक रवैये की बदौलत इस खेल मैदान को आधुनिक बनाने के लिए करीब 60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं जिससे यहां वॉलीबॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच और ओपन जिम बनेंगे। जल्द काउंसिल की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की कार्य शुरू कराया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास के तहत हमारी यह मांग भी जल्द पूरी होने जा रही है। - विजय शर्मा, विधायक हीरानगर।