फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में दो युवक घायल, दोनों रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मामलों की जांच कर रही है। शहर के ड्रीमलैंड पार्क रोड पर मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा की अज्ञात कार से टक्कर हो गई। इस घटना में ई-रिक्शा में सवार 35 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र सुदेश कुमार निवासी मानके तालाब वार्ड नंबर 17 कठुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। दूसरी घटना बसोहली-धार महानपुर सड़क पर मंगलवार शाम को हुई। मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 24 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र हुकुम चंद निवासी झेंखर बसोहली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपजिला अस्पताल बसोहली में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें