बीएसएफ की ओर से वीडीजी सदस्यों को दिया गया हथियार चलाने का ्रप्रशिक्षण सोशल मीडिया
- फोटो : ramban news
हीरानगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हीरानगर सेक्टर में बीओपी पर ग्रामीण रक्षा समूहों (वीडीजी) के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में हथियार संचालन, परिस्थितिजन्य जागरूकता तथा संचालनात्मक कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया।
तहसील मढ़ीन के विभिन्न गांव से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा समुदाय की सुरक्षा में सहयोग देने की क्षमता को बढ़ाना था।
बीएसएफ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आधुनिक हथियारों के सुरक्षित संचालन की जानकारी दी, साथ ही उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सामुदायिक सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए बताया गया कि ग्रामीण रक्षा समूह स्थानीय स्तर पर सुरक्षा का अहम स्तंभ हैं और उनकी जागरूकता व कौशल समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी बीएसएफ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल उनकी सुरक्षा क्षमता बढ़ती है बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।
शोपियां में दुकान में लगी आग से जले सेब। संवाद- फोटो : ramban news