फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन के पास बसे गांवों के लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sun, 02 May 2021 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर जीरो लाइन के पास बसे गांवों के लोगों को टीकाकरण की सुविधा क्षेत्र में ही देने के उद्देश्य से पानसर और कडयाला चिकित्सा केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। बीएमओ स्वामी शरण की देखरेख में शिविर में सीमावर्ती लोगों का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन


यहां आए लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए बीएमओ ने कहा कि एहतियात बरतकर इसे हराना है। अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। कोरोना नियमों का पालन करते हुए घरों में रहें लेकिन घर के काम नियमित रूप से करते रहें। मेहनत, मशक्कत का काम करने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बुजुर्ग अपने खानपान का ख्याल रखें और घर में छोटे-मोटे काम करते रहें।

उन्होंने कहा कि कुछ समय जरूर लग सकता है, लेकिन हम इस बीमारी पर विजय अवश्य पाएंगे। पहले दिन शिविरों में 100 के करीब लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर सरपंच मोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शहीदों को सलाम: कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम..., उस दिन रो पड़ा था देश
यह भी पढ़ें-
 तस्वीरें: कोरोना की मार से कारोबार चौपट, पर्यटकों से गुलजार रहने वाले पटनीटॉप की ये हालत रुला देगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें