फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन सहित दो काबू

Sun, 22 Nov 2015 01:13 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक महीने से अधिक समय से कठुआ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक युवाओं को बड़ी मात्रा में नशे की खेप के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को भी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डीएसपी प्रोबेशनर मोहम्मद अदलीस के नेतृत्व में पुलिस ने टांगरी पैलेस के नजदीक नाका लगाया। दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान 11.6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने युवकों की पहचान करते हुए बताया कि मोहित सिंह निवासी वार्ड दो कठुआ और अनिरूद्ध निवासी वार्ड एक को हेरोइन सहित हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में सैंकड़ों की तादाद में युवा नशे की गर्त में जा चुके हैं। पंजाब से सप्लाई होने वाले मादक पदार्थों पर कई बार अभियान चलाए जाते थे लेकिन कामयाब नही हुए।

पिछले कुछ समय से जिला पुलिस प्रमुख नीवा जैन के नेतृत्व में पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी भी कई युवकों की तलाश में जुटी है जो इस तरह के धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें