जम्मू नई-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित हटलीमोड़ चौक के नजदीक दो बाइक की टक्कर में दंपति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जाता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक (पीबी35जी-6780) पर सवार पैंतालीस वर्षीय किशोरी लाल और उनकी पत्नी चालीस वर्षीय संतोष देवी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।