फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंगलवार रहा जून का सबसे गर्म दिन, 44.2 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को तेज हवा चलने से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जून माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो जून माह में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि देर शाम चली तेज हवाओं और तूफान ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।

सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। शहर के बाजारों और सरकारी कार्यालयों में भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए शहर के ड्रीमलैंड पार्क में दिनभर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बच्चों और युवाओं ने नहर के ठंडे पानी में गोते लगाकर गर्मी से राहत महसूस की, जबकि कई लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य शीतल पेयों का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष जून में सामान्य से लगभग 56 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा में कमी के चलते आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात करीब आठ बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। कई स्थानों पर धूलभरी आंधी भी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। घरों से बाहर निकलकर लोगों ने ठंडी हवा का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें