फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। मकवाल गांव के आली में वार्षिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पहलवानों के साथ बिलावर, कठुआ, उधमपुर, जम्मू और पंजाब के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दांवपेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इसका शुभारंभ स्थानीय मेला कमेटी के सदस्यों ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सबसे पहले छोटे पहलवानों के मुकाबले करवाए गए, जिसके बाद बड़ी माली के लिए नामी पहलवान अखाड़े में उतरे।
विज्ञापन

दंगल में हुई कई कुश्तियां बेहद रोमांचक रहीं। पहलवानों ने दांवपेच लगाकर एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। दंगल में बड़ी माली का मुकाबला कठुआ के सादिक पहलवान और कच्छेर के छिक्का पहलवान के बीच हुआ। इसमें चित-पट का दांव लगाकर सादिक पहलवान ने छिक्का को पटकनी दी और आली दंगल को अपने नाम किया।
विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। अपने गांव की कला को जीवंत रखते हुए स्थानीय मकवाल निवासियों में प्रेमनाथ, उत्तम चंद, अशोक कुमार, रवि कुमार, राजकुमार, कुलदीप कुमार और मखनलाल ने दंगल के आयोजन में महत्वपूर्ण कार्य किया। दंगल परिसर में लगे मेले में भी खूब रौनक रही।
विज्ञापन

इसमें खाने-पीने और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। आयोजकों में प्रेमचंद ने बताया कि मकवाल आली का यह वार्षिक दंगल क्षेत्र की पुरानी परंपरा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें