फिंतर में टिप्पर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली की खंभा।
बिलावर। फिंतर चौक के पास शुक्रवार शाम एक टिप्पर ने सड़क किनारे लगे तीन बिजली के खंभों को टक्कर मार दी जिससे खंभे क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
तीन खंभों के साथ-साथ बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो जाने से फिंतर और आसपास से सटे इलाकों मे बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम ढलने के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों और लोगों के घरों सहित इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नए खंभे लगाने का काम शुरू किया। विद्युत विभाग के एईई प्रवेज भट्ट ने बताया के विभाग की टीम युद्ध स्तर पर बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटी है। उम्मीद है कि शुक्रवार रात तक आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद