फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिल न देने पर बिजली के 12 व्यावसायिक कनेक्शन काटे, सर्विस लाइन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान जारी है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में विभाग की टीम ने 12 व्यवसायिक कनेक्शन काटे और उनकी सर्विस लाइन को जब्त कर लिया।
यह कार्रवाई विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित इंस्पेक्शन टीम ने अंजाम दी। टीम में शामिल जगजीत सिंह ने बताया कि तीन दिनों से लखनपुर में 20 हजार रुपये बिल से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक कल 30 कनेक्शन को काटा गया है। जबकि इस दौरान 20 अवैध कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की टीम इस समय कश्मीर में लोगों के लोड का भी रिवीजन कर रही है। अगर कोई व्यक्ति घर या दुकान का लोड बढ़ाना चाहता है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों से बिजली चोरी न करने की अपील की। कार्रवाई करने पहुंची टीम में दिनेश सिंह, सुरजीत सिंह, शालीना शर्मा, संदीप गुप्ता के अलावा क्षेत्र के मीटर रीडर व अन्य बिजली कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें