फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 15 दिनों में दो बार ट्रांसफार्मर खराब, दुकानदारों का पारा चढ़ा

Sat, 21 Jun 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चड़वाल के मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। चड़वाल के मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों में दूसरी बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। इससे दुकानदारों में विभाग के प्रति भारी रोष है।
दुकानदारों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। बिजली के मोटे बिल भरने के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जो विभाग की व्यवस्था की पोल खोल रही है। स्थानीय दुकानदार अजय भारती, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय शर्मा ने बताया कि 15 दिनों में दूसरी बार यह ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहा है, जिसमें दुकानदारों ने अपना सहयोग भी दिया लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा बिजली आपूर्ति न होने के कारण न सिर्फ उन्हें गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानों में हवा की व्यवस्था न होने के कारण ग्राहक वापस लौट रहे हैं और शाम ढलते ही दुकान बंद करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग यहां से मोटा राजस्व जुटा रहा है, लेकिन बिजली व्यवस्था को ठीक करने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजार में बिजली समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य यहां शुरू किया था, जिसमें सभी दुकानदारों ने सहयोग किया और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त बिजली मिलेगी। मगर विभाग अपनी व्यवस्था नहीं सुधार पाया है। इसलिए अब विभाग अगर अपनी व्यवस्था ठीक नहीं करता है तो मजबूरन दुकानदारों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
श्याम सुंदर, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें