फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी रामकोट में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई

Fri, 20 Jun 2025 07:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक धरती, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में बीए सेमेस्टर 2 और 4 की 11 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट की एनएसएस इकाई की ओर से पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस प्राचीन भारतीय पद्धति से जोड़ना और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

एक धरती, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में बीए सेमेस्टर 2 और 4 की कुल 11 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने छात्रों को अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कौल ने योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाकर लचीलापन, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, और तनाव में कमी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. पंकज नंदन, आईक्यूएसी संयोजक, और प्रो. सुरेश चंद्र, एनएसएस समिति संयोजक शामिल थे। परिणामस्वरूप, बीए सेमेस्टर 4 की तानिया शर्मा ने प्रथम, मीनाक्षी देवी ने द्वितीय और सेमेस्टर 2 की काजल देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों में सुलक्षणा देवी, नीताक्षी शर्मा, रीता रानी, तानिया शर्मा, प्रियंका देवी, मीनाक्षी शर्मा, रिचु देवी और लताशा शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें