फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झड़प में तीन जख्मी

Fri, 12 Feb 2016 01:37 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात लखनपुर में आपसी विवाद के चलते एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर घायल कर दिया। झड़प में एक ही गुट के तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान विनय कुमार (17), सुनील शेट्टी (22) अशोक कुमार (50) सभी निवासी मुट्ठी जागीर जखवड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि टोल के लिए पहले गाड़ी लगाने को लेकर दोनों गुटों में बहसबाजी हो गई, जिसमें अशोक कुमार और उसके बेटे घायल हो गए।

अशोक ने पुलिस को बताया कि प्रवीण कुमार निवासी शेरपुर ने उन पर हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। इस संदर्भ में लखनपुर थाने में आरपीसी की धारा 341 और 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें