फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय बीमारी पर तीनों टीमों ने जमा करवाई रिपोर्ट

Thu, 11 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर शुरू हुआ रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे बच्चों की सही पहचान का काम अगले चरण में पहुंच गया है। निदेशालय के निर्देश पर गोविंदसर और आसपास सर्वे करने के काम में लगाई गई टीमों ने स्वास्थ्य विभाग को सर्वे फार्म जमा करवा दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी सर्वे के आंकड़ों के संकलन में जुट गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे बच्चों के परिवारों को भी आस बंध गई है। पिछले डेढ़ दशक से सामने आ रहे मामलों में परिवार के सदस्यों की हर उम्मीद नाकाम हो जाती थी। अधिकतर डाक्टरों ने भी बच्चों की बीमारी को लेकर कुछ भी सहायता कर पाने से हाथ खड़े कर दिए थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि गोविंदसर और आसपास के इलाकों में सर्वे के लिए निदेशालय के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी टीमों ने जिला एपिडिमोलाजिस्ट को सर्वे के फार्म जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन


टीमों द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के संकलन में जुट गया है। उन्होंने बताया कि इन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही बच्चों की सही स्थिति का पता चल पाएगा। इससे यह भी साफ हो पाएगा कि क्षेत्र के कितने बच्चे प्रभावित हैं और उनमें किस तरह के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें