फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के नजदीक गांव महाराजपुर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। स्थानीय लोगों को यह गुब्बारा मिलते ही उन्होंने नजदीकी पुलिस चौकी पर सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह गुब्बारा गांव में गिरा। इस पर पाकिस्तान के झंडे के निशान और मोहम्मद अली जिन्हा की तस्वीर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने गुब्बारे को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, और कहा कि पाकिस्तान भरोसे लायक मुल्क नहीं है। वह यहां अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, लोगों का यह अनुमान भी है कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस गुब्बारे को छोड़ा गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें