फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में चोरों ने बोला धावा

Mon, 17 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
वार्ड सोलह शिवानगर में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर में धावा बोला और वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक और अन्य सदस्य के नहीं होने की वजह से कितना सामान चोरी हुआ, इसका सही अंदाजा नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सरदार सिंह के घर में शनिवार की रात को चोरों ने मुख्य दरवाजे का लाक तोड़ कर प्रवेश किया। इसके बाद घर की हर अलमारी को खंगाला। बेड व ट्रंक से भी चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
  मौके पर छानबीन करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें फोन के जरिये चोरी की वारदात का पता लगा। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की। वहीं पुलिस को सूचना देने वाली करनी देवी ने बताया कि सरदार सिंह और उनके दोनों बेटे घर से बाहर रहते हैं। घर पर सरदार सिंह की पत्नी सोमा देवी रहती थीं। वह भी बारह अक्टूबर को हैदराबाद बेेटी से मिलने के लिए गई थीं।   करनी देवी सोमा की सगी बहन हैं और उन्हें घर की एक चाबी सौंपी थी, ताकि वह घर में पूजा आदि कर सकें। हर दिन की तरह जब वह सुबह पूजा करने के लिए घर पर पहुंची, तो देखा कि लाक टूटा है। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि कितना सोना और पैसे चोरी हुए हैं, इसका कोई अंदाजा नहीं है। फिर भी सोने के गहने वाले तीन बाक्स खाली हैं। कुछ अन्य डिब्बे में भी स्वर्ण आभूषण नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें