कठुआ। जम्मू बिजली विकास निगम की ओर से रविवार को रूटीन मेंटिनेंस के चलते बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। 150 एमवीए ग्रिड स्टेशन कठुआ के अधीन आने वाले इलाकों में रविवार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजली विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रिड के 66केवी आइसोलेटरों को बदलने के लिए शटडाउन लिया गया है। इस दौरान ग्रिड से जिन इलाकों में बिजली सप्लाई होती है उन सभी इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी। 66 केवी सिकॉप लाइन पर आइसोलेटर लगाने के काम को लेकर 66/11 केवी रिसीविंग स्टेशन इंडस्ट्री सिकॉप कठुआ में बिजली कटौती रहेगी। बिजली कटौती का शेड्यूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा और इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र हटली मोड़, सिकॉप, सिडको और आसपास के इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी।