कठुआ। पिछले कई वर्ष से घोषणाओं तक ही अटके अरुण जेटली स्टेडियम को लेकर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री एक सुर में दिखाई दिए। उमर अब्दुल्ला का जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले का यह पहला दौरा था। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की याद में डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा की गई एक बड़ी परियोजना की घोषणा की सराहना की। भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इस सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार को पूरा सहयोग देगी। हम ऐसा विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे कि एक दिन लोग आईपीएल मैच टीवी पर देखने के बजाय जम्मू-कश्मीर में लाइव देखेंगे।
उधर, केंद्रीय मंत्री ने भी उमर के ब्यान पर कहा कि अरुण जेटली मल्टी स्टेडियम में जमीन को लेकर दिक्कत थी। हमने मुख्यमंत्री से बात की और उन्होंने इस बात की तस्दीक की है कि वो सहयोग करेंगे और भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। संवाद