फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कॉलेज रोड स्थित ज्वेलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड स्थित एक आभूषण की दुकान से चोर लाखों रुपये के चांदी व सोने के आभूषण ले उड़े। इस घटना ने जहां पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पर प्रश्न चिन्ह लगाया है, वहीं लोगों में घटना को लेकर दिन भर चर्चा रही। करीब पांच वर्ष पूर्व भी चोरों ने इसी दुकान को निशाना बनाया था। दुकान मालिक सुरेश शर्मा के अनुसार हर रोज की तरह बुधवार की रात को दुकान को बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह करीब 10.15 बजे उनका बेटा दुकान खोलने के लिए आया। उसने शटर खोला तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा है। इस पर दुकान में चोरी की आशंका पर पुलिस को सूचित किया। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से बीस किलो चांदी और करीब 11 तोला सोने से बने जेवरात चोरी हुए हैं। इसकी कुल कीमत 20 लाख के करीब है।
शहर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी रमनीष गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय माजिद महबूब और थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने इस पूरे मामले की तहकीकात की और फॉरेंसिक जांच दल को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने दुकान से कई सबूत इकट्ठा किए। एएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि कॉलेज रोड स्थित आभूषण की दुकान के पीछे निर्माण कार्य लगा हुआ है, जहां से चोरों ने सीढ़ी उठाई और आभूषण की दुकान पर चढ़कर छत का दरवाजा खोलकर दुकान में घुसे।
विज्ञापन

चोर लोहे के तीन दरवाजों को तोड़ कर ज्वेलर के शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद की घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि तीन नकाबपोश चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें