फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये का सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार

Sat, 18 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब डिवीजन के विभिन्न भागों में इन दिनों दस रुपये का सिक्का लोगों के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बस चालक, मिनी बस चालक और कुछ दुकानदार ग्राहकों से दस रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं। इस वजह से आए दिन कंडक्टरों और दुकानदारों से लोगों के झगडे़ हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दस रुपये का सिक्का न लेने वालों पर उचित कार्रवाई करे, ताकि उनको आए दिन पेश आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सके। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने बताया कि जब भी वे मिनी बस में सफर करते वक्त कंडक्टर को किराये के रूप में दस रुपये का सिक्का देते हैं तो वह सिक्का लेने से साफ इंकार कर देता है।

उनका कहना है कि यह सिक्के बंद हो गए हैं। वहीं इलाके के दुकानदार भी सिक्का लेने में आनाकानी करते हैं। इसके अलावा कुछ दुकानदार कुछ सिक्कों को असली तो कुछ को नकली बता कर ग्राहकों को परेशान करते हैं। नतीजतन आए दिन मिनी बस कंडक्टरों और दुकानदारों के बीच लोगों की नोक झाेंक होती रहती है।
विज्ञापन


इस संबध में जब तहसीलदार विश्वजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अलबत्ता वह सोमवार को मिनी बस आपरेटरों, दुकानदारों को बुलाकर उनसे इस सिलसिले में स्पष्टीकरण लेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि जो कोई भी उनसे दस रुपये का सिक्का लेने से इंकार करता है, उसकी शिकायत उनके पास अथवा पुलिस के पास करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें