फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल रहने पर सड़क पर उतरे अभिभावक और विद्यार्थी

Fri, 17 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गांव खनवाल में करीब दो हफ्ते से बिजली संकट का समाधान न करने पर स्कूली बच्चों ने वीरवार को सांझी मोड़-बोबिया लिंक मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि बिना बिजली के उन्हें भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है, लेकिन विभाग समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल स्कूली बच्चों ने कहा कि पिछले करीब दो हफ्ते से उन्हें बिना बिजली के पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनके माता पिता हर रोज विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाते हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई भी पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक विभाग की लापरवाही को सहन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी स्कूली बच्चों ने कहा कि जब तक समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किया जाएगा तब तक वह मार्ग से नहीं हटेंगे। उधर रोड जाम की खबर मिलते ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को स्कूल में आने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के बाद स्कूली बच्चे स्कूल गए तो अभिभावकों ने मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे तक सड़क मार्ग को जाम रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली समस्या के लिए विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें