फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Sun, 21 Sep 2014 01:48 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से सूर्य देव के तेवरों को शनिवार शाम को अचानक छाए धने बादलों के साथ बारिश ने कम कर दिया। पहाड़ी इलाकों के साथ शहर में भी कुछ समय तक जोरदार बारिश ने गर्मी का अहसास कम किया तो लोगों ने घरों से बाहर आकर बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन


शनिवार को दिन भर सूर्य देव ने अपने तेवरों को सातवें आसमान पर रखा था लेकिन अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान पर धने बादलों ने मौसम का रुख बदला दिया।

बादलों ने सूर्य देव को कुछ देर तक ढका ही था कि अचानक से जोरदार बारिश ने दस्तक दे दी। करीब 20 मिनट हुई जोरदार बारिश से पूरा मौसम ही बदल गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यून्तम तापमान 23 डिग्री रहा। शाम को पूरे जिला में जोरदार बारिश हुई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं बारिश में बाइक सवार युवकों की टोलियां सड़कों पर आ गई और लोगों ने भी घरों की छत पर आकर बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें