फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप का दरवाजा तोड़कर चोरी

Sun, 21 Sep 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुखर्जी चौके से सटी मोबाइल शाप पर चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों ने रात को वारदात को अंजाम देकर 17 मोबाइल चोरी कर लिये। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगें हैं लेकिन चोरों ने कैमरों पर कपड़ा डालकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानु प्रताप की मोबाइल शाप पर रात को चोरों ने पीछे का स्टील का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को वह हमेशा की तरह दुकान बंद करके घर को चला गया। उसने गल्ले से सारे पैसे निकाल लिए थे लेकिन सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था।

वहीं पीछे का दरवाजा भी टूटा हुआ था। उसे समझने में देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हो गई है। उसने पुलिस को सूचित किया और मौके पर आए पुलिस कर्मचारियों को अपना बयान भी दर्ज करवाया। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने 17 मोबाइल चोरी किए हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके पैरों के नीचे से तो तब जैसे जमीन खिसक गई जब उसने देखा कि दुकान में लगे दो कैमरों में से एक पर कपड़ा तो दूसरे पर सीडी कवर डाला गया था। पुलिस के अनुसार चोर स्थानीय हो सकता है जिसे दुकान के बारे में सारी जानकारी थी।

कैमरों पर कपड़ा रखना और फिर चोरी को अंजाम देना सामान्य रूप से नहीं देखा जाता है। ऐसे में पुलिस के लिए अब चोरों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। फिर भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें